जन्मदिन पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने बच्चों के साथ किया न्यौता भोज।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। *बालोद :-* जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने अपना जन्मदिन एक अनूठे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। उन्होंने अपने गृह ग्राम रजौली के स्कूल में बच्चों के बीच पहुंचकर न्यौता भोज का आयोजन किया और नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत…

