परस साहु बालोद 🔹 🙏 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के महान कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया। 🔹 🏃♂️ पुलिस अधीक्षक बालोद की उपस्थिति में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं शहरवासियों ने जय स्तंभ चौक से एकता दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। 🔹 🤝 जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। 🔹 🎨 रंगोली, चित्रकला, खेलकूद एवं मटकी फोड़ सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। 🔹 📽️ शाम 05 बजे गुजरात में आयोजित एकता परेड का लाइव प्रसारण जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जा रहा है। 🇮🇳 राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बालोद पुलिस द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के महान कार्यों एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना तथा जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला बालोद के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 🏃♂️ बालोद शहर में एकता दौड़ पुलिस अधीक्षक बालोद की उपस्थिति में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं बालोद शहरवासियों ने यातायात कार्यालय, जय स्तंभ चौक से एकता दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया। 🤝 शपथ ग्रहण एवं विविध प्रतियोगिताएं जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही रंगोली, चित्रकला, खेलकूद एवं मटकी फोड़ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, सद्भाव और देशभक्ति का संदेश प्रसारित किया। 📢 बालोद पुलिस का संदेश बालोद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने में अपना योगदान दें। विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है। मिल-जुलकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं समरस समाज का निर्माण करें।…