जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने ग्राम कुंआगोंदी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कलीराम दर्रो को कराया गृह प्रवेश।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। बेहतर आवास के निर्माण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर एवं कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम कुंआगोंदी में पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कलीराम दर्रो को उनके नवनिर्मित आवास में विधिवत गृह प्रवेश कराया।…

