राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शिविर के तृतीय दिवस किया देवपाडुम प्राकृतिक जलाशय का शैक्षणिक भ्रमण।
परस साहू गुण्डरदेही। गुण्डरदेही शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत अरमुरकसा के तृतीय दिवस की शुरुआत गाँव में प्रभात फेरी व जागरुकता सम्बन्धी नारों के साथ किया गया तत्पश्चात सभी स्वयंसेवको की शारीरिक स्फूर्ति बनाये रखने योग, पीटी व प्राणायाम कराया गया…

