प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर चैतन्य देवियों की झांकी रखी जा रही है। इस यह झांकी 25 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक संचालित होगी।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। ब्रह्माकुमारीज बालोद की मुख्य संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा दी जाने वाली मुख्य शिक्षा राजयोग है जिसके द्वारा मन को एकाग्र करने की कला सिखाई जाती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण इस झांकी के माध्यम से देखने को मिलता है। प्रतिदिन राजयोग का अभ्यास करने वाली यह देवी बहने…

