गुण्डरदेही।
*🔅 सोशल मीडिया संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाकर साइबर अपराध से सतर्क रहने सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।*
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा जिले में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 20.12.2025 को शास.उच्च.मा. विद्यालय बघमरा के द्वारा ग्राम सुंदरा में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के अंतर्गत बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध की विस्तृत जानकारी दी जाकर सेफ्टी टिप्स बताए गए।
🔹 साइबर जागरूकता अभियान
विद्यार्थियों को निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई—
1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर, www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया,
अनजान लिंक पर क्लिक करने, OTP साझा करने के खतरे, डिजिटल अरेस्ट,
सोशल मीडिया अपराध एवं ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, APK फाइल डाउनलोड से मोबाइल हैकिंग एवं धोखाधड़ी की आशंका, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने के उपाय बताए गए।
उक्त NSS कैंप के बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में साइबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र,आरक्षक मनीष ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार भंडारी (व्याख्याता) एवं शास. उच्च.मा. विद्यालय बघमरा छात्र छात्राओं समेत ग्रामीणजन उपस्थित थे।

