गुण्डरदेही।
क्लस्टर स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय कबड्डी खेल में प्रथम स्थान हासिल करने पर किया उनका सम्मान।
गुण्डरदेही ब्लाक अंतर्गत ग्राम झोफरा की बेटियों ने “सांसद खेल महोत्सव” में क्लस्टर स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय कबड्डी खेल में प्रथम स्थान हासिल कर लोकसभा स्तरीय खेल के लिए चयनित हुए। ग्राम झोफरा की बेटियां 23 दिसंबर को कांकेर में “सांसद खेल महोत्सव” के अंतर्गत लोकसभा स्तरीय खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आपको बता दें कि ग्राम झोफरा की कबड्डी टीम की बेटियों ने ग्राम राहुद में क्लस्टर स्तरीय खेल में और ग्राम सिरसिदा ओटेबंद में विधानसभा स्तरीय खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य कौशल किशोर ने बेटियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया और लोकसभा स्तरीय खेल में जीत हासिल करने की अग्रिम बधाई दी।
उक्त अवसर पर गांव की मातृ शक्ति, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।

