PATRIKA24x7

महोत्सव के रूप में पंचायतों में रोजगार दिवस और आवास दिवस का हुआ आयोजन।

संस्थापक परस साहू

गोलू मरकाम नारायणपुर,, की खास रिपोर्ट।

*एक स्कैन में मनरेगा में हुए कार्यों, विकसित भरत जी राम जी के प्रावधानों से अवगत हुए ग्रामीण, आवास हितग्राहियों को आवास जल्द पूर्ण करने हुआ आवास दिवस का आयोजन*

नारायणपुर, 07 जनवरी 2026// जिले की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत नए प्रावधानों से अवगत कराने एवं प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु प्रोत्साहित करने रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन महोत्सव के रूप में किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों से ग्रामीण को अवगत कराया। महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों में पारदर्शिता लाने ग्राम पंचायतों में लगे क्यू आर कोड को ग्रामीणों को इसे स्कैन कर जानकारी प्राप्त करने के तरीके से अवगत कराया गया।

आवास दिवस पर पी एम आवास हितग्राहियों पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी से आवास जल्द पूर्ण करने प्रोत्साहित किया गया।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस के रूप में आयोजन के दौरान “आजीविका डबरी” के निर्माण तथा उनमें आजीविका संवर्धन जैसे मत्स्य पालन, बतख पालन सब्जी उत्पादन की जानकारी देते हुए चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!