लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
कबीरधाम। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कबीरधाम जिले के पंडरिया पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में लगभग 20 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा उपस्थित रहे।
अरुण साव ने सबसे पहले पंडरिया नगर में भारत माता की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, यह पल मेरे लिए गर्व और भावनाओं को भर देने वाला है। यह प्रतिमा लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रसेवा और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगी।
साव ने नगर में सुंदर चौपाटी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि, यह हमारी माताओं बहनों के लिए आत्मनिर्भर का माध्यम बनेगी।
इस अवसर पर साव ने पंडरिया नगर पालिका के विकास के लिए दो करोड़ रुपए तथा इंदौरी और पांडातराई नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए एक एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

