PATRIKA24x7

राज्य स्तरीय क्रिकेट का आयोजन 4 और 5 जनवरी को सोनीपत हरियाणा में संपन्न हुआ।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी के कक्षा 12 वी गणित संकाय में अध्ययनरत छात्र पुरेन्द्र साहू पिता पुष्कर साहू जो कि अपने क्रिकेट में कैरियर की शुरुआत रायपुर जिला से शुरू किया और जिला स्तर पर उक्त छात्र का चयन राज्य स्तर के लिया हुआ। राज्य स्तरीय क्रिकेट का आयोजन 4 और 5 जनवरी को सोनीपत हरियाणा में संपन्न हुआ।

जिसमें दो मैंचो में 109 रन बनाकर राज्य स्तर के लिए अपने छत्तीसगढ़ राज्य के सी एस सी एस (छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ) में वन डे क्रिकेट तथा टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर शाला को गौरवान्वित किए उपरोक्त छात्र को शाला के नव पदस्थ प्राचार्य डॉ. संगीता मसीह तथा वरिष्ठ व्याख्याता रेणुका साहू नरेन्द्र साहू ज्योति सोनी प्रीति गणवीर प्रीति मंडावी बी लहरे गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश साहू विज्ञान सहायक ईश्वरी साहू प्रीति साहू योगेन्द्र साहू सुनील साहू कुलेश्वर प्रसाद सिन्हा तथा शाला के समस्त छात्र छात्राओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा शाला में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं को उपरोक्त छात्र से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किए। उपरोक्त जानकारी शाला के व्याख्याता नरेन्द्र कुमार साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!