PATRIKA24x7

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी दुधली बालोद में पहुंचे विभिन्न राज्यों के रोवर-रेंजर्स में भारी उत्साह, उमंग और ऊर्जा – जंबूरी के दूसरे दिवस सुबह से रोवर-रेंजर्स द्वारा एडवंेचर गतिविधियां।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

– कोरबा की खुशबू ने कहा एडवेंचर कार्य करना यादगार बना
– जंबूरी में रोवर रेंजर्स द्वारा अनुशासन में रहकर नई-नई गतिविधियां एवं कला-संस्कृति से मिल रहा अच्छा अनुभव – शालिनी।

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी दुधली बालोद में पहुंचे विभिन्न राज्यों के रोवर-रेंजर्स में भारी उत्साह, उमंग और ऊर्जा से सराबोर नजर आ रहे थे। बालोद जिले के ग्राम दुधली में 5 दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है। जंबूरी के दूसरे दिवस सुबह से रोवर-रेंजर्स द्वारा एडवंेचर गतिविधियां आयोजित की गई। जंबूरी में पहुंची कोरबा जिले की ग्राम कुसमुण्डा की खुशबू यादव ने बताया कि जंबूरी में शामिल होने से बहुत अच्छा लगा है। उन्होंने बताया कि आज सुबह से हार्ड बलून, बैलेसिंग अनलाॅक, लेडर क्लाइमिंग, टायर टनल, मड गेम जैसे बहुत सारे गतिविधियां की है। खुशबू ने बताया कि जंबूरी में बहुत अच्छी सुविधाएं उपलब्ध है। समय पर सभी प्रकार की सुविधाएं मिल रही है।

रायगढ़ जिले से पहुंची शालिनी तिवारी ने बताया कि यहा बहुत अच्छा लग रहा है। जंबूरी में अलग-अलग प्रदेश से रोवर रेंजर्स आए हैं जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। अन्य राज्यों से आए रोवर रेंजर्स द्वारा अनुशासन में रहकर नई-नई गतिविधियां एवं कला संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे है जिससे अच्छा अनुभव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगल-अलग राज्यों के कला-संस्कृति, सेवा भावना, कौशल प्रदर्शन, लोक नृत्य एवं पारंपरिक वेशभूषा देखने को मिल रहा है। शालिनी ने कहा कि यहां आने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!