लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन निरंतर जारी।
विधानसभा अध्यक्ष ने यूथ पार्लियामेंट में शामिल रोवर रेंजर की उत्कृष्ट भागीदारी की सराहना की।
प्रतिभागी रोवर रेंजरों में भावी राज नेताओं की दिखी झलक, अभ्यस्त एवं पेशेवर भूमिका में नजर आए सभी युवा।
इस दौरान स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, भारतीय स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ के के खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी योगेश पटेल, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, सौरभ लूनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में रोवर रेंजर, स्काउट गाइडस तथा आम नगरीकरण उपस्थित थे।

