PATRIKA24x7

मां गंगा मईया के पावन धारा पर जीवनदान महाकुंभ 2026 रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेन्द्राचार्य जी के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में 4 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक जीवनदान महाकुंभ रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के धमतरी, दुर्ग–भिलाई, राजनांदगांव, बालोद एवं रायपुर में भी यह सेवा अभियान आयोजित किया गया।

बालोद जिले में जीवनदान महाकुंभ रक्तदान शिविर का आयोजन 11 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से मां गंगा मईया मंदिर झलमला में किया गया, जिसमें 362 ने रजिस्ट्रेशन कराए 138 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिए जिसमें से 100 रक्तदाताओं ने दान किए।

उल्लेखनीय है कि यह रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जनवरी 2025 में आयोजित शिविर के दौरान देशभर से 1 लाख 36 हजार यूनिट रक्तदान किया गया था, दिनांक 11 जनवरी 2026 तक केवल 8 दिवस में 1,00,117 रक्तदान पूर्ण हुए छ ग में 6 कैंप से 427 यूनिट रक्तदान इस महाअभियान की व्यापकता और सफलता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम झलमला के गणमान्य नागरिक …….. के साथ श्री सूर्यकान्त माली जी, आदिवासी कल्याण योजना सेक्रेटरी, एवं प्रवचकार जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य महाराज संस्थान तथा रेडक्रास सोसायटी कैंप प्रमुख डॉ. देवेंद्र दुबे के अभिषेक चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पुनीत कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के प्रथम रक्तदाता मनीष साहू जी रहे। रेडक्रास ब्लड बैंक सोसाइटी रायपुर की टीम का प्रतिवर्ष की भाती विशेष सहयोग रहा।

रामानंद संप्रदाय की ओर से बालोद जिला निरीक्षक मेघराज निबुद्धे, जिला अध्यक्ष कमलेश साहू, जिला रक्तदान शिविर प्रमुख भूपेश निषाद, तहसील प्रमुख बालोद भूखन बघेल, तहसील प्रमुख गुण्डरदेही अशोक सारथी, डौंडी लोहारा तहसील प्रमुख राजकुमार साहू, बालोद तहसील सचिव देव निषाद युवा टीम साहिल साहू, तेजस्व राव जाचक, भूमिका, छगन बघेल, कुसुम, डिलेश्वरी, तोशिका, मोनेश, खिलेंद्र, अमित, सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा, जिसमें समाज के सभी वर्गों का सक्रिय सहयोग देखने को मिला।

आगामी शिविर दिनांक 14 जनवरी 2026 को गुरुर एवं पटेली (गोठिया) में आयोजित है।जो दाता किसी भी कारण से झलमला में रक्तदान नहीं कर पाए वे मकर संक्रांति के पवन दिवस रक्तदान के लिए आकर पुण्य अर्जित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!