PATRIKA24x7

नन्हीं बालिका अल्फिया ने अपने आने वाले जन्मदिवस के अवसर पर न्योता भोज हेतु कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को दिया आमंत्रण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर ने नन्हीं बालिका को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए, सियावेदी इको एडवेंचर फेस्ट में शामिल होने दिया एंट्री पास।

संयुक्त जिला कार्यालय में आज पहुँची नन्हीं बालिका अल्फिया ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से बनाया हुआ आमंत्रण पत्र देकर अपने आठवें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले न्योता भोज में शामिल होने आमंत्रित किया। कलेक्टर मिश्रा ने नन्हीं बालिका अल्फिया के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए उनके प्रति स्नहे जताया। कलेक्टर ने नन्हीं बालिका अल्फिया को उसके जन्मदिन हेतु अग्रिम बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने बच्ची को जिले के नारागांव में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले ’सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट’ में शामिल होने के लिए ’वीआईपी एंट्री पास’ प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि शिकारी पारा बालोद के दंपत्ति तन्वी खान एवं जमिल खान अपनी 8वर्ष की बालिका अल्फिया के जन्मदिन के अवसर पर 13 फरवरी को माध्यमिक शाला ओरमा में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। जिसके तहत वे आज संयुक्त जिला कार्यालय में आमंत्रण देने हेतु पहुँचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!