Skip to main content

PATRIKA24x7

केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा का किसान संवाद एवं वीबी जी राम जी जन चौपाल।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

अन्नदाता भाइयों के चेहरे की मुस्कान सदैव बरकरार रहे ऐसा समायोजन केंद्रीय बजट में किया गया – यशवन्त जैन
अन्नदाता भाईयो के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हमेशा केंद्र सरकार प्रतिबद्ध – आलोक ठाकुर

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 2026 के केंद्रीय बजट को लेकर किसान संवाद एवं वी बी जी राम जी जन चौपाल का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद के अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख के नेतृत्व में जिला संगठन अंतर्गत जूँगेरा मंडल के ग्राम लाटाबोड़ में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अन्नदाता किसान भाइयों से केंद्रीय बजट 2026 में जो जनहित कार्य समायोजन बजट में लाया गया उस पर संवाद एवं परिचर्चा की गई।

कार्यकम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में समाज के हर तबके के नागरिकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है उन्होंने कहा विपक्षी पार्टी के लोग सिर्फ हल्ला करना जानते हैं उन लोगों को समाज के नागरिकों के उत्थान से कोई लेना देना नहीं है भारतीय जानता पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के एंटीक व्यक्ति के आर्थिक विकास की ओर ध्यान रखते हुए विभिन्न योजनाएं ला रहे है ताकि हर व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत बन सके।

उन्होंने बताया कि वी बी जी राम जी योजना के अंतर्गत गांव में समस्त प्रकार के निर्माण कार्य इस योजना के तहत किया जाएगा,अब सिर्फ गढ्ढा खोदना और पाटने का काम नहीं होगा बल्कि गाँव में सड़क,नाली,सिंचाई की सुविधा,पंचायत भवन,आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक शौचालय, स्वच्छ जल ,आदि सभी कार्य इस योजना के तहत होगा। अब गाँव के लोग ही तय करेंगे की कौन सा कार्य पहले किया जाना है इसकी प्राथमिकता तय करेंगे पहले १०० दिन का रोजगार मिलता था अब १२५ दिनों तक रोजगार मिलेगा।

इस अवसर पर रविंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं.

बजट में कृषि की उत्पादकता बढ़ाने, उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे संबद्ध क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है. कुल मिलाकर कृषि क्षेत्र के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है जो पिछले साल से करीब 7% अधिक है.साथ ही वित्त मंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने, छोटे-मझोले किसानों को विशेष ध्यान देने और ग्रामीण रोजगार को मजबूत करने की बात कही है. पीएम मोदी ने इसे विकसित भारत की नींव बताया है केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण सीमा में वृद्धि केसीसी के तहत सब्सिडी वाले अल्पकालिक ऋण की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है. इससे करोड़ों किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को सस्ता और आसानी से ऋण मिलेगा, जिससे खेती-किसानी में निवेश बढ़ेगा।

चेमन देशमुख जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास किया जाएगा. इससे अंतर्देशीय मत्स्य पालन मजबूत होगा, तटीय क्षेत्रों में वैल्यू चेन विकसित होगी और स्टार्टअप, महिला समूहों तथा फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस के माध्यम से बाजार से जुड़ाव बढ़ेगा ईईजेड और हाई सीज में पकड़ी मछली पर ड्यूटी फ्री भारतीय जहाजों द्वारा एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) या हाई सीज में पकड़ी गई मछली पर शुल्क मुक्त (ड्यूटी फ्री) कर दिया गया है. इससे मछुआरों की आय बढ़ेगी और समुद्री मत्स्य पालन को प्रोत्साहन मिलेगा।

योगेश्वानन्द योगी प्रदेश सह संयोजक वी बी जी राम जी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया है।

मुख्य घोषणाओं में ₹1.32 लाख करोड़ का कृषि बजट, ‘भारत-विस्तार’ (Bharat-VISTAAR) AI टूल, काजू-कोकोआ के लिए विशेष कार्यक्रम, उर्वरक सब्सिडी, और बागवानी (अखरोट, बादाम) के लिए उच्च घनत्व वाली खेती को बढ़ावा देना। किसानों को सालाना 6,000 रुपये की मदद देने वाली पीएम-किसान सम्मान निधि योजना जारी रहेगी जो करोड़ों किसान परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है। योगी ने आगे कहा कि पशुपालन और ग्रामीण विकास कृषि के साथ-साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।बुनियादी ढांचा: कृषि उपज के लिए बेहतर मार्केटिंग के लिए चार राज्यों में नए ‘खनिज कॉरिडोर’ और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण हो रहा है।

*वक्ता* ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि बजट 2026 में किसानों के लिए प्रमुख घोषणाएं कृषि में AI और तकनीक भारत-विस्तार’ (VISTAAR) नामक एक बहुभाषी AI टूल शुरू किया जा रहा है, जो AgriStack और ICAR के डेटा को जोड़कर किसानों को फसल संबंधी सलाह और बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा।फसल विविधीकरण और आय वृद्धि काजू और कोकोआ उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम, और आखरोट, बादाम व पाइन नट्स के लिए उच्च-घनत्व वाली खेती को समर्थन देने की घोषणा।

*वकता* ने आगे कहा कि यह बजट किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर स्मार्ट और तकनीकी रूप से उन्नत खेती की ओर ले जाने का प्रयास करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व तथा भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए शामिल होने वाले नागरिकों को प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया।

आयोजित कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवम कार्यक्रम समायोजन जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सुरेन्द्र देशमुख ,आभार अरुण साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष जूँगेरा एव कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र तिवारी ने किया।

उक्त अवसर पर प्रमुख रुप से जिला महामंत्री राकेश यादव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ,छगन देशमुख,प्रेम साहू ,जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेम रिया,अरुण साहू,धर्मेंद्र साहू,धरम साहू, दानेश्वर मिश्रा,संतोष गंगबेर ,तेज मनडावी ,भगवती उइके ,लिखन साहू,दुर्जन साहू,संदीप साहू,हरिश्चंद्र साहू,क्यामल साहू,ठंडेश्वर साहू सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत काम करने वाले श्रमिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!