PATRIKA24x7

कलेक्टर एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम ठेमाबुजुर्ग स्थित तांदुला नदी में पहुँचकर नीर चेतना अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान के कार्य में बटाया हाथ।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बस में सवार होकर एक साथ पहुँचे सभी अधिकारी

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ पैदल चलकर जल संरक्षण के कार्य में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का दिया संदेश।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने आज डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम ठेमाबुजुर्ग में तांदुला नदी पर नीर चेतना अभियान के अंतर्गत चल रहे बोरी बंधान के कार्य में अपना हाथ बटाया।

उल्लेखनीय है कि इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष एवं डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर ग्राम ठेमाबुजुर्ग स्थित तांदुला नदी में पहुँचे थे। इस दौरान सभी अधिकारियों ने ठेमाबुजुर्ग के तांदुला नदी में नीर चेतना अभियान के अंतर्गत चल रहे बोरी बंधान के कार्य में सहभागिता निभाई।

कलेक्टर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ पैदल चलकर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य में जन भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया। इस मौके पर कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ग्राम ठेमाबुुजुर्ग के दंतेश्वरी मंदिर में पहुँचकर माता दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना भी की। कलेक्टर एवं अधिकारियों ने माता दंतेश्वरी से बालोद जिले के लोगों की सुख, समृद्धि एवं चंहुमूखी विकास के लिए मंगल कामना की।

इस दौरान कलेक्टर मिश्रा एवं अधिकारियों ने मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस मौके पर कलेक्टर मिश्रा ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और स्वच्छता के लिए समय देने तथा हर वर्ष 100 घण्टे यानी हर सप्ताह 02 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के अभियान में अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!