PATRIKA24x7

मेंड़की में दो दिवसी कर्मा जयंती महोत्सव एवं आदर्श सामूहिक विवाह,,,, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव वर वधु को देंगे आशीर्वाद।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

तहसील साहू संघ बालोद द्वारा कर्मा जयंती महोत्सव, आदर्श सामूहिक विवाह एवं घर-वापसी अभियान 10–11 अप्रैल को।

बालोद। तहसील साहू संघ बालोद द्वारा समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरण एवं सामाजिक सुधार के उद्देश्य से 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को ग्राम मेंढकी बघमरा (जिला बालोद) में द्वि-दिवसीय तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव, आदर्श सामूहिक विवाह एवं घर-वापसी अभियान का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन के प्रथम दिवस 10 अप्रैल को भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर कलश यात्रा, कर्मा पूजन, सामाजिक सम्मेलन, समाज के वर्तमान विषयों पर विचार गोष्ठी, अतिथियों का उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

द्वितीय दिवस 11 अप्रैल को दहेज मुक्त एवं सादगीपूर्ण आदर्श सामूहिक विवाह वैदिक रीति से सम्पन्न कराया जाएगा, जिसमें विवाह योग्य जोड़ों का सामाजिक आशीर्वाद के साथ विवाह संस्कार संपन्न होगा। इसी दिन स्वेच्छा से घर-वापसी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें वैदिक पूजन के साथ समाज द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।

तहसील साहू संघ बालोद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में बढ़ती दहेज प्रथा, अनावश्यक खर्च और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। आयोजन समिति में संरक्षक धरम साहू, अध्यक्ष प्रेम साहू, प्रमुख सलाहकार रोहित अठनागर, उपाध्यक्ष जयंत साहू एवं चंद्रिका साहू, संयोजक (न्याय प्रकोष्ठ) निरंजन साहू, सचिव रघुनंदन गंगबोईर, कोषाध्यक्ष चुरामन साहू तथा संगठन सचिव श्री छगन साहू एवं वीणा साहू शामिल हैं।

तहसील साहू संघ बालोद ने समाज के सभी बंधुओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!