PATRIKA24x7

जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं का किया जा रहा है औचक निरीक्षण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज परीक्षा केंद्र शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद (पाररास), शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाटाबोड़ का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का कोई प्रकरण नहीं पाया गया। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, सहायक परियोजना समन्वयक लेख राम साहू, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी उमा ठाकुर बालोद, जिला खेल समन्वयक सपन जेना, व्यायाम शिक्षक सुरेश शांडिल्य एवं व्यायाम शिक्षक आदिला खान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!