PATRIKA24x7

विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत पैरालीगल वालेंटियरों की मासिक बैठक आयोजित।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्यामलाल नवरत्न, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद कु. भारती कुलदीप के द्वारा आज पैरालीगल वालेंटियरों की मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पैरालीगल वालेंटियरों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और विधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर पैरालीगल वालेंटियरों को समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक विधिक सेवाओं की जानकारी पहुँचाने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में सभी पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!