PATRIKA24x7

ओरमा सरपंच के प्रयास से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में महिलाओं को मिला सम्मान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच मंजूलता परस साहू के प्रयास से आश्रित ग्राम मेढ़की में शानदार दूसरा वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्था के महिलाओं का सम्मान किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित शमशाद बेगम रहे। अध्यक्षता गुणवंत लाल श्रीवास्तव अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मेढ़की ने की। विशिष्ट अतिथि धनराज साहू, टहल साहू, बालक साहू, होरीलाल, गजपाल, पटवारी तरन्नुम खान , रतिराम साहू, बेदबाई साहू, नीतू सार्वा, रोशनी साहू, संतोष साहू, सगुना साहू, चंचल साहू, रफीक खान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

मुख्य अतिथि शमशाद बेगम ने अपने उद्बोधन में समस्त महिलाओं को नारी उत्थान के बारे में बताया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में हर महिलाओं के सम्मान का अधिकार दिवस है, उन्होंने आगे कहा कि नारी अब घर चलाने के अलावा आज के समय में गांव और परिवार को विकास के लिए आगे बढ़ा रहे हैं, आगे उन्होंने नशा मुक्ति के क्षेत्र में काम करने को लेकर बात कही।

मुख्य अतिथि के हाथों से सामाजिक कार्य में भाग लेने वाले मितानिन बहनों को सम्मान किया गया। इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने हिस्सा लिया। गांव के बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि मंजूलता परस साहू के सुशासन में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम देखने को मिल रहा है। सरपंच एवं ग्राम पंचायत के कार्यों से लोगों में काफी खुशी की माहौल है।

सरपंच मंजूलता ने कहा कि मैं आप सबका आभार व्यक्त करती हूं कि आप लोग अपना विशेष समय निकालकर आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में पहुंचे हैं और आज के दिन महिलाओं के लिए विशेष है। हर महिला अपने जिम्मेदारी का परिचय देकर घर परिवार और गांव के विकास के लिए अपना सहभागिता जरूर दें। गांव में स्वच्छता, नशा मुक्ति, वृक्षारोपण एवं नारी उत्थान व नारी सम्मान के बारे में अपनी उद्बोधन में सरपंच ने कहा जब तक मैं सरपंच रहूंगी तब तक आप सभी के सम्मान में कोई समय नहीं होगी। एक साल में गांव के विकास को आगे बढ़ाने में आप समस्त जनता का बहुत बड़ा सहयोग ग्राम पंचायत को मिला है इसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!