PATRIKA24x7

बिंदी मेहंदी नेल पालिस मंत्र लेखन पुस्तिका प्रज्ञाभियान पाक्षिक प्रदान कर सभी महिलाओं का सम्मान किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गायत्री शक्तिपीठ गुरुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के अवसर पर सभी महिलाओं को गायत्री शक्तिपीठ गुरुर के पदाधिकारीयों द्वारा बिंदी मेहंदी नेल पालिस मंत्र लेखन पुस्तिका प्रज्ञाभियान पाक्षिक प्रदान कर सभी महिलाओं का सम्मान किया गया, इस अवसर पर निधि टुवानी जी ने कहा कि आज भारतीय नारी भी राजनीति सामाजिक और पारिवारिक गतिविधि तथा चाहे खेल हो या विमान और ट्रेन चलाने में आगे बढ़ रही है मैं भी वृक्षारोपण का अभियान चल रही हूं इसमें आप सभी सहयोग प्रदान करें और इस धरती को हरा-भरा करने में सहयोग प्रदान करें।

रुखमती हरिकृष्ण गंजीर ने कहा विश्व महिला दिवस के अवसर पर सभी माताओं को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया साथ ही साथ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घर परिवार देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाने लगी है संस्कार की प्रधानता के साथ महिलाएं कदम बढ़ाए और कहा नारी तू नारायणी की वेद वाक्य को ध्यान रखकर महिलाएं काम करें गांव देश घर परिवार के विकास में नारी की सहायता गौरव पूर्ण इतिहास लिखती चली जाएगी जीवन की रथ में एक पहिया पुरुष तो दूसरी पहिया महिलाएं होती है और दोनों की समझदारी से सारा संसार व्यवस्थित चलती है रथ के दोनों पहिया सलामत रहे उनके लिए समर्पण अवश्य होना चाहिए।

अहंकार से बचना चाहिए दोनों में कोई कमजोर ना समझे किसी को, तभी जीवन अच्छी तरह चलेंगी महिला संयोजिका श्रीमती अनुसूईया साहू ने कहा हम सभी माताओं बहनों को घर परिवार के साथ-साथ समाज में भी अग्रणी स्थान रखना चाहिए और अपने-अपने बच्चों को अच्छे से संस्कार देना चाहिए तभी हमारी जिंदगी बेहतर चलेगा इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ जिला बालोद के अध्यक्ष बी एस अटनागर सर जी गायत्री शक्तिपीठ गुरुर के संयोजक धन सिंग गंजीर सह संयोजक डॉ गोपाल साहू रोहित साहू दिलीप निर्मलकर सर डॉ डी एल गंजीर द्वारिका नाथ ठाकुर सालिक साहू वाई के साहू जगमोहन साहू लेख राम साहू रामू राम सिंहा डॉ जे आर साहू वेद प्रकाश साहू दानीराम विश्वकर्मा एवं गायत्री शक्तिपीठ गुरुर के महिला संयोजीका अनुसूया साहू जिला सह संयोजिका श्लेखा साहू वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता हेमपुष्पा हेमलता साहू निधि ग्वाल चित्रलेखा नागवंशी तोरण साहू उषा गंजीर गायत्री शक्तिपीठ गुरुर के समस्त महिला मंडल के सदस्य समस्त माताएं बहने एवं वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!