PATRIKA24x7

केशकाल घाट में भीषण जाम: सुबह 9 बजे से फंसे 500 से अधिक वाहन, अब तक नहीं खुला मार्ग

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

केशकाल। जगदलपुर मार्ग स्थित केशकाल घाट में गुरुवार सुबह से लगा भीषण जाम अभी तक नहीं खुल पाया है। सुबह करीब 9 बजे से घाट मार्ग पर जाम लगा हुआ है, जिसमें 500 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। कई घंटे बीत जाने के बाद भी यातायात सुचारू नहीं हो पाया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जाम में कई बसें और यात्री वाहन भी फंसे हैं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद हैं। लंबे समय से जाम में फंसे रहने के कारण बच्चे और अन्य यात्री बेहद परेशान नजर आ रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद अभी तक प्रशासन या पुलिस का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। घाट में वाहनों की लंबी कतार लग गई है और कई किलोमीटर तक गाड़ियां खड़ी हैं।

यात्रियों और स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने मांग की है कि केशकाल घाट जैसे संवेदनशील मार्ग पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीम भेजी जाए, ताकि फंसे हुए लोगों को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!