गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही विकासखण्ड भू-जल स्तर में सेमी क्रिटीकल जोन मे,,
बालोद जिले में लगातार घटते भू जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जल सरंक्षण हेतु नीर चेतना अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत भांठागांव आर में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) के तहत “वाटर अवशोषण गढ्ढे” (डब्लूएटी) निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
आपको बता दें कि जिला प्रशासन के मुताबिक गुण्डरदेही विकासखण्ड भू-जल स्तर में सेमी क्रिटीकल जोन मे शामिल है। जिसको देखते हुए जल सरंक्षण हेतु विकासखण्ड गुण्डरदेही में 20 हजार “वाटर अवशोषण गढ्ढे” का निर्माण किया जाना है। वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भाठागांव आर में नाला के समांतर पांच हजार “वाटर अवशोषण गढ्ढे” का निर्माण किया जाना है, जिससे भविष्य में 27 लाख लीटर जल संरक्षण की संभावना है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ग्राम पंचायत भांठागांव आर में पांच सौ “वाटर अवशोषण गढ्ढे” का निर्माण किया गया।
विभागीय जानकारी के मुताबिक गुण्डरदेही विकासखण्ड में 20 हजार “वाटर अवशोषण गढ्ढे” का निर्माण किया जाना है जिससे 1 करोड़ 35 लाख लीटर जल सरंक्षण संभावित है। इसके निर्माण से वर्षा जल का संचय होगा जिससे भू-जल स्तर मेुं सुधार मृदा सरंक्षण और हरियाली होगी।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्य में श्रमदान कर जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि गिरते भूजल स्तर पर हमको काम करने की आवश्यकता है, “वाटर अवशोषण गढ्ढे” निर्माण वर्षा जल को संरक्षित करने की दिशा में प्रयास है जिसे सभी ग्राम पंचायतों में अपनाया जाना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत बालोद मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चन्द्रवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुण्डरदेही निखत सुल्ताना, सदस्य जिला पंचायत कान्ती सोनेश्वरी,जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरूषोत्तम चन्द्राकर, सभापति हेमलता साहू, जनपद सदस्य कौशल सुरेश साहु, रामेश्वर चन्द्राकर, सरपंच रूपेश्वर कुमार यादव, क्रांतिभूषण साहू, हेमलाल यादव, बृजलाल साहू, डिलेश्वर साहू, खिलेश्वरी बंभोले, हेमपुष्पा पटेल, रूखमणि निर्मलकर, शैलेन्द्र निषाद, प्रीति ग्वालियर, लेखराम साहू पूर्व अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद ,केके साहू, ग्रामीण उत्तम साहू, मुरली कोस, पूनाराद साहू एवं जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी, बिहान समूह के सदस्य, सचिवगण, रोजगार सहायकगण एवं ग्राम के जन प्रतिनिधि, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

