PATRIKA24x7

,, खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनना चाहिए,,

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही/ग्राम अर्जुनी में नूतन क्रीड़ा मंडल के तत्वधान में एक दिवसीय डे नाइट कब्बड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिथि जनपद सदस्य गुलशन कुमार हिरवानी, सरपंच हेमन्त साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, परमेश्वर हिरवानी, उपसरपंच रेख राम साहू, विद्युत ठेकेदार मोहन लाल साहू, सेवानिवृत शिक्षक एच. आर. मंडावी, खिलावन राम साहू, राम लाल ठाकुर, बलराम साहू थे अतिथियों के द्वारा खेल मैदान में पूजा अर्चना कर फीता काट कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया पूर्व सांसद प्रतिनिधि मंडावी ने कहा की खेल मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है खेल हमारे शारीरिक मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है, सरपंच हेमन्त साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय खेल कब्बड्डी है जिसे छ. ग. के हर त्योहारों पर इस खेल को खेलते है।

जनपद सदस्य व कृषि सभापति गुलशन हिरवानी ने कहा कि कब्बड्डी एक पारंपरिक भारतीय खेल है जो हमारे देश की संस्कृति और परम्परा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है यह खेल हमारे शरीरएवं मन को मजबूत बनाता है कार्य क्रम का संचालन भिलेंद्र साहू एवं रविकांत साहू ने किया आभार व्यक्त विमल साहू ने किया इस अवसर पर भगत निर्मलकर, हेमन्त साहू, पेनू राम निर्मलकर, अजय साहू, कामू यादव, दिनेश्वर साहू, प्रिंस मंडावी, जीतेश साहू, पूनमचंद गुलशन यादव, गौरव साहू, गणेश ठाकुर, कृष, सौरभ साहू टीकम साहू, आयुष, पुष्पेन्द्र, विमल ठाकुर, मिथलेश, देवा, तरुण, चुम्मन सहित ग्रामवासी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!