लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
उत्तरप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बालोद जिले के भाई-बहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उल्लेखीनय है कि भूमि नेभवानी ने 63 किलोग्राम सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं उनके भाई यश सिंह नेभवानी ने 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
ज्ञातव्य हो कि 02 से 04 अप्रैल तक उत्तरप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भूमि ने कुल 152.5 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान जबकि यश ने 227.5 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुके हैं। अब उनका लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

