Skip to main content

PATRIKA24x7

पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के संबंध में थानाप्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी पर विशेष जोर, साइबर सेल की तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

आज दिनांक 08/04/2026 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल द्वारा ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में दर्ज गुमशुदगी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने विशेष रूप से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।

इसके साथ ही आवश्यकतानुसार साइबर सेल की तकनीकी सहायता लेकर गुम व्यक्तियों का पता लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को प्रकरणों में गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा नियमित मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप बनाए रखने की हिदायत दी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के तहत अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, डीएसपी माया शर्मा, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!