Skip to main content

PATRIKA24x7

ग्राम बिरेतरा में चलाया गया नीर चेतना अभियान जल संरक्षण को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन।

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही।ग्राम पंचायत बिरेतरा में नीर चेतना अभियान अन्तर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान ग्राम के नागरिकों के बीच जल संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने का एक सफल प्रयास है।

इस दौरान जय माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह द्वारा रंगोली बनाकर जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। जय माँ बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह द्वारा जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को समझाने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और व्यवहारिक समझ विकसित की गई। इसके साथ ही महिला समूह और ग्रामीणों द्वारा गांव के मोहल्ला में जल संरक्षण का प्रचार-प्रसार करने रैली आयोजित की गई। रैली के दौरान ग्रामीणों ने ’जल बचाओ’ संदेश के साथ मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक प्रतिबद्धता दिखाई।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य रीना डोमन देशमुख, एसडीओ जनपद पंचायत गुण्डरदेही, पीओ मनरेगा, तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखराम साहू, ग्राम पंचायत बिरेतरा की सरपंच तारिणी देशमुख, पूर्व सरपंच योगेश देशमुख, सरपंच भाठागांव बी, सरपंच बोदल, सरपंच कुथरेल, उपसरपंच, पंच एवं स्व-सहायता समूह की दीदीयों एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!