लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
छत्तीसगढ़ सिन्हा (कलार) समाज तहसील गुंडरदेही के मंडलेश्वर पद का निर्वाचन ग्राम सलौनी (माहुद) में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। सिन्हा समाज के इष्टदेवी माता बहादुर कलारिन व भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुनदेव के पूजा अर्चना के पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हुआ। तहसील निर्वाचन में मंडलेश्वर पद हेतु तीन प्रत्याशी गोविन्द सिन्हा कलँगपुर, पीताम्बर सिन्हा साँकरी व ओमप्रकाश सिन्हा सिर्राभाठा (हल्दी) मैदान में रहे। गुंडरदेही तहसील के निर्वाचन में पहिली बार त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिला।
जिसमें कलँगपुर निवासी गोविन्द सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पीताम्बर सिन्हा को 50 मतों के अंतर से पराजित करते हुए तहसील गुंडरदेही सिन्हा समाज के सर्वोच्च पद पर विजयी हुआ। बिना पैनल के अकेले चुनाव मैदान में उतरे गोविन्द सिन्हा ने दो पैनल के संगठन को पीछे छोड़कर चुनाव में विजयी हुए जो कि उनके लोकप्रियता व सफल चुनावी रणनीति को प्रदर्शित करती है। विदित हो कि गोविन्द सिन्हा अपनी पत्नी पुष्पा सिन्हा के साथ ग्राम पंचायत कलँगपुर में लगातार तीसरी बार सरपँच पद पर निर्वाचित हुए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अश्वनी सिन्हा के द्वारा निर्वाचन परिणाम घोषित करने के पश्चात जिला संरक्षक ओमप्रकाश गजेंद्र ने नवनिर्वाचित मंडलेश्वर गोविन्द सिन्हा, सचिव रामनारायण सिन्हा , कोषाध्यक्ष रामनारायण सिन्हा, महिला मंच अध्यक्ष माधवी सिन्हा, सचिव पदमनी सिन्हा, कोषाध्यक्ष रेणुका सिन्हा, युवा मंच अध्यक्ष वरुण डड़सेना, सचिव खोमेश्वर सिन्हा, कोषाध्यक्ष अनिल सिन्हा को पद की गोपनीयता व कर्तव्यनिष्ठा का शपथ दिलाया। निर्वाचन कार्यक्रम का आभार ग्राम सलौनी सिन्हा समाज अध्यक्ष दुष्यन्त सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चमन सिन्हा, जिला सचिव चंद्रहास सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष हरदेव सिन्हा, जिला मुख्य कोष निरीक्षक घनश्याम सिन्हा, जिला निर्वाचन अधिकारी अश्वनी सिन्हा , सह निर्वाचन अधिकारी रामस्वरूप सिन्हा , निर्वाचन सहयोगी रूपेंद्र सिन्हा, भुपेन्द्र सिन्हा, कलँगपुर सरपँच पुष्पा सिन्हा, अर्जुन सिन्हा, अगेश्वर सिन्हा, तेजराम सिन्हा, तामेश्वर सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, लीलाधर सिन्हा, लोकमान्य सिन्हा, सोमन सिन्हा, लुकेश सिन्हा, गब्बर सिन्हा, लीला सिन्हा, खोमेंद्र सिन्हा, जनक सिन्हा, कन्हैया सिन्हा, रवि गजेंद्र, प्रीतम सिन्हा, तोरण सिन्हा, दानीराम सिन्हा, भोलाराम सिन्हा, रेखलाल सिन्हा, बृजलाल सिन्हा सहित सिन्हा समाज गुंडरदेही तहसील से सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय उपस्थित रहे।

