Skip to main content

PATRIKA24x7

*संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भाजपा शहर मंडल द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित।

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

आज भाजपा शहर मंडल द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके पालन की शपथ भी ली।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके द्वारा समाज के दलित, शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा में प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार, शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला मंत्री निशा योगी सहित मंडल के पदाधिकारी—कमलेश गौतम, संदीप सिन्हा, गोकुल ठाकुर, लक्ष्मी साहू, टिक्कू साहू उपस्थित रहे।

साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सारथी, महामंत्री घासुराम गंधर्व, मनोज मालेकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा यादव, महामंत्री दीप्ति यादव, पार्षद प्रीतम यादव, सुनीता मनहर, पुष्पा साहू, श्यामा यादव, जय राम निर्मलकर, वरिष्ठ भाजपा नेता मधु कांत यादव, जोगेंद्र योगी, कुलेश यादव, राजेंद्र कानेकर, जागेश्वर ढीमर, दिनेश देवांगन, भुनेश्वर यादव, छबि सार्वा, प्रीति साहू, संतोष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसके साथ ही बौद्ध महासभा के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

*निशा योगी*
*जिला मंत्री भाजपा बालोद*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!