परस साहू बालोद
* *चोरी के प्रकरण में बालोद पुलिस को मिली सफलता।*
* *आरोपी भीखम लाल सिन्हा, रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर, जितेश उर्फ जीतु से सोने चांदी के जेवरात जप्त।*
* *आरोपियों के कब्जे से कुल चांदी के जेवरात 1 किलो 650 ग्राम, सोना के गहने 27.600 ग्राम व नगदी रकम 34209 रूपये कुल जुमला रकम 6,02,709 रूपये जप्त किया गया।* पुलिस महोनिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शाडिल्य के दिशानिर्देशन व पुलिस अधीक्षक जिला बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनीफांस एक्का अनुविभाग बालोद के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रही छोटी बड़ी चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी को पकड़ने हेतु उप निरीक्षक मनीष शेण्डे थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व मे टीम गठित किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमलेश कुमार केशरिया पिता हेमंत लाल केशरिया उम्र 28 साल साकिन परसुली थाना देवरी, जिला बालोद, थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 26.04.26 के शाम करीबन 05.00 बजे प्रार्थी स्वयं के सगाई कार्यक्रम में अर्जुनी डोगरगांव सह परिवार, रिश्तेदार व अन्य लोग घर में ताला लगाकर गये थे। सगाई कार्यक्रम से वापस रात्रि करीबन 12.30 बजे ग्राम परसुली अपने घर आये तो देखा कि घर का मेन दरवाजा का सिटकनी कुण्डी उखड़ा हुआ था और ताला लगा हुआ था, घर के अंदर घुसकर देखा तो घर का आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था।
आलमारी के अंदर लॉकर को चेक किया तो आलमारी के लॉकर में रखे (01) चांदी का पायल 05 जोड़ी (02) चांदी का करधन 2 नग (03) सोने का रानी हार 01 नग (04) सोने का मंगलसूत्र 01 नग (05) चांदी का बिछिया 03 जोड़ी (06) सोने का फुल्ली 05 नग मशरूका किमती लगभग कुल 1,50,000/-रू. एवं नगदी रकम 51,000/-रू. कुल जुमला 2,01,000/-रूपया को अज्ञात चोर के द्वारा घर के मेन दरवाजा के सिटकनी कुण्डी तोड़कर एवं आलमारी के अंदर रखे चॉबी का लॉकर को खोलकर आलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी का गहना व नगदी रकम को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में माल मुलजिम का पतासाजी करने हेतु टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात आरोपी के पता तलाश दौरान जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना दिनांक को गांव के तीन व्यक्ति भीखम लाल सिन्हा, रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर , जितेश उर्फ जीतु सोनकर प्रार्थी के घर के आस घुम रहे थे, संदेह पर तीनो संदेही आरोपियों को पकड़कर थाना देवरी लाया गया आरोपियों से कडाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा खरखरा नंदी के पास शमशान घाट में सोने चांदी के जेवरात को गड्ढा कर छुपाना बताया आरोपियों के बताये स्थान पर गवाहों को तलब थाना स्टॉफ के साथ निशानदेही पर पहुंचकर उक्त सोने चांदी के जेवरात सोने का 01 नग रानी हार, सोने का 01 नग मंगलसुत्र काला मोती से गुथा हुआ, तीन जोड़ी बिछिया, 04 जोड़ी चांदी का पायल, 02 नग चांदी का करधन व नगदी रकम 34,000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया हैं।
आरोपीगण 01. भीखम लाल सिन्हा पिता सुंदर लाल सिन्हा उम्र 28 वर्ष साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग. 02. रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर पिता पुरूषोत्तम सोनकर 20 वर्ष, साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग. 03. जितेश उर्फ जीतु सोनकर पिता प्रेमलाल सोनकर उम्र 19 वर्ष, साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग.का गवाहों के समक्ष पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया संदेही आरोपियों द्वारा दिनांक घटना समय को घटना स्थल से कमरा अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के जेवरात को चोरी करना स्वीकार किये मेमोरण्डम कथनानुसार सोने चांदी के जेवरात सोने का 01 नग रानी हार, सोने का 01 नग मंगलसुत्र काला मोती से गुथा हुआ, तीन जोड़ी बिछिया, 04 जोड़ी चांदी का पायल, 02 नग चांदी का करधन व नगदी रकम कुल 34,000/- रू. बरामद कर जप्ती किया गया हैं उक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवरी उप निरीक्षक मनीष शेण्डे, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, आर. दिलीप बर्मन, संतोष खुटेल, अवतार महिलांगे एवं सायबर सेल बालोद से सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर. राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, भोप सिहं, आकाश दुबे, पूरन देवांगन , गुलझारी साहू का सराहनीय भुमिका रहा।
आरोपीः- 01. भीखम लाल सिन्हा पिता सुंदर लाल सिन्हा उम्र 28 वर्ष साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग.
02. रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर पिता पुरूषोत्तम सोनकर 20 वर्ष, साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग.
03. जितेश उर्फ जीतु सोनकर पिता प्रेमलाल सोनकर उम्र 19 वर्ष, साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग.
जप्तीः- सोने का 01 नग रानी हार, सोने का 01 नग मंगलसुत्र काला मोती से गुथा हुआ, तीन जोड़ी बिछिया, 04 जोड़ी चांदी का पायल, 02 नग चांदी का करधन व नगदी रकम कुल 34,000/- रू. एवं नगदी चिल्हर रकम 209/-रू. बरामद कर जप्ती किया। कुल चांदी के जेवरात 1 किलो 650 ग्राम, सोना के गहने 27.600 ग्राम व नगदी रकम 34209 रूपये कुल जुमला रकम 6,02,709 रूपये ।

