परस साहू बालोद
परस साहू की चुभती कलम से
सुशासन की सरकार और विपक्ष मौन,,,,, आम जनता असमंजस में,,,
खाईवाल बेखौफ, पुलिस नाकाम: लगातार 4 महीनों से मासुल में खुलेआम लिखे जा रहे सट्टे का नंबर
उतई के खाईवाल को रनचिरई पुलिस का संरक्षण? युवाओं का भविष्य दांव पर
गुंडरदेही विष्णु देव की सुशासन में पुलिस अधिकारियों के संरक्षण में ब्लॉक के रनचिरई थाना अंतर्गत पिछले 4 महीनों से सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि रनचिरई पुलिस की कथित सांठगांठ के चलते उतई का एक खाईवाल मासुल-बोदल नहर नाली मार्ग स्थित खेत किनारे दिनदहाड़े बैठकर सट्टा का नंबर लिख रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
गांव में खुलेआम सट्टा पट्टी लिखे जाने से युवा और बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कई परिवार कर्ज में डूब चुके हैं। थाने में मौखिक शिकायत भी की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।”
बताया जा रहा है कि रनचिरई थाना क्षेत्र में लगातार अवैध सट्टा संचालन के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले ग्राम जरवाय में भी सट्टा लिखने का मामला सामने आया था, जिसे ग्रामीणों की सजगता से बंद कराया गया। वहीं कसौदा, नहर खपरी, परसदा सहित अन्य गांवों में भी अवैध सट्टा संचालन की खबरें मिल रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायत और खबर प्रकाशन के बावजूद सट्टा खाईवालों पर कार्रवाई नहीं होना पुलिस की उदासीनता को दर्शाता है। मामले में रनचिरई थाना से संपर्क करने पर पुलिस द्वारा कहा गया कि “इसकी जानकारी हमें नहीं है, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।”
आबकारी विभाग जिले नहीं के बराबर कार्य करें, इसका नतीजा सामने है।
बालोद जिले में एक ऐसे पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ पदस्थ रहा तब अवैध करोबार जैसे जुआ, सट्टा, काबाड़ी, गांजा मादक पदार्थ की कारोबार करने वाले आरोपी जिले से बाहर थे पुनः पुराना आरोपी का कार्य फिर चालू हो गया अवैध कार्य में संलिप्त , बालोद जिले के सभी थाना में यही स्थिति है, जानकारी के मुताबिक जल्द गृह मंत्री के बालोद आगमन पर दो से तीन थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर शिकायत करने की तैयारी में है भाजपा नेता नाम नहीं छापने की शर्त ने बताया कि इस अवैध कारोबार से सरकार की छवि भूमि हो रही है।
उक्त मामले में मामले में बहुत जल्द पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर विचार आप तक पहुंचने का प्रयास करेंगे,,परस साहू
सच खबर लिखने वाले कलाकार को दबाने का प्रयास करते हैं अपराधी वर्ग,,, अधिकारियों के संरक्षण मे

