परस साहू बालोद
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा बालोद के द्वारा 11 मई को रेड क्रॉस स्थापना दिवस का आयोजन बालाजी रिजॉर्ट बालोद में किया गया। इस अवसर पर बालोद जिले के विभिन्न स्कूलों के जूनियर रेड क्रॉस (जेआरसी) तथा कॉलेजों के यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल हुए। जहां चित्रकला, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता भी रखी गई थी जो की रेड क्रॉस के विभिन्न गतिविधियों पर आधारित थी।![]()
![]()
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू उपस्थित रहे। अध्यक्षता बालोद जिला रेड क्रॉस अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने की। विशेष अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल रहीं।
इस दौरान शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम प्रभारी (काउंसलर) डॉ. टी.आर. ठाकुर सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों को रेड क्रॉस की गतिविधियों से अवगत कराने के साथ ही प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर, आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया है। इसी तरह, महाविद्यालय के सक्रिय स्वयंसेवक लक्ष साहू को उत्कृष्ट स्वयंसेवक सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने सक्रिय रूप से रक्तदान शिविरों में भाग लिया और छह बार रक्तदान कर मानवता के मिसाल पेश की है तथा राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर सम्मान प्राप्त किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो एवं समस्त प्राध्यापकों ने डॉ. टी.आर. ठाकुर और छात्र लक्ष साहू को बधाई दी है। इस कार्यक्रम में वॉलिंटियर राजेश बक्शी ,राम अवतार साहू ,पंकज, विक्रम सिंह ठाकुर, यमन ,विद्या, रागनी,देव रोशन ,जागृति की उपस्थित रहे। यह आयोजन रेड क्रॉस की सेवाओं को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वयंसेवा की भावना से जोड़ने में सफल रहा।

