Skip to main content

PATRIKA24x7

उत्तर छात्रों द्वारा हिंदी में लिखने के वजह से अनुत्तीर्ण करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया!

परस साहू बालोद 

*आज गुंडरदेही विधानसभा NSUI के अध्यक्ष उस्मान रजा के नेतृत्व में स्व हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजय तिवारी को एल.एल.बी. प्रथम वर्ष के परीक्षा में अंग्रेजी पेपर का उत्तर छात्रों द्वारा हिंदी में लिखने के वजह से अनुत्तीर्ण करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया! चूंकि परीक्षा केंद्रों में जिन प्राध्यापकों की ड्यूटी लगी थी,उनके द्वारा ही कहा गया था कि हिंदी में उत्तर लिख सकते हैं,इसलिए अधिकांश छात्र-छात्राओं ने हिंदी में ही उत्तर लिखा और उन सभी को अनुत्तीर्ण करना न्यायसंगत नहीं है,जिस पर कुलपति ने गंभीरतापूर्वक विचार कर अतिरिक्त अंक देने का आश्वासन दिया है!*

ज्ञापन सौंपने के दौरान विशेष रूप से यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फी सिद्दीकी,नेतु साहू , शाश्वत पांडे , पीयूष , मृदुल एवं बालोद कालेज , सुराना कालेज , कल्याण कालेज एवं दिग्विजय कालेज के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!