Skip to main content

PATRIKA24x7

दल्ली राजहरा में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइप लाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत।

परस साहू बालोद

बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा के दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान अचानक मिट्टी खिसक जाने से 10 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहे तीन मजदूर दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में दो पुरुष मजदूर किशुन एवं राकेश शामिल हैं, वहीं एक महिला मजदूर बैशाखिन की भी हादसे में जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के गहरे गड्ढे में उतारकर काम कराया जा रहा था। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने गहरे गड्ढे में काम के दौरान सुरक्षा उपकरण, सपोर्ट सिस्टम और बचाव इंतजाम जरूरी थे, लेकिन मौके पर ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।

घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बिना सुरक्षा के मजदूरों से काम कराना अब जांच का विषय बन गया है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!