Skip to main content

PATRIKA24x7

स्नेह सम्मेलन में पत्रकारों का सम्मान, माउंट आबू से लौटे पत्रकारों ने साझा किया अपना अनुभव।

परस साहू बालोद

,,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन बालोद में स्नेह मिलन का आयोज।

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्म ज्ञान भवन बालोद में स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। जहां पर मीडिया से जुड़े बालोद के भाइयों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में माउंट आबू मैं बीते दिनों आयोजित मीडिया कार्यक्रम में भाग लेने गए पत्रकार उत्तम साहू एवं बोधन भट्ट का भी सम्मान किया गया। उनके अनुभव साझा किए गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में माउंट आबू के आयोजन का अनुभव साझा करते हुए उत्तम साहू एवं बोधन भट्ट ने बताया कि माउंट आबू में काफी बड़े क्षेत्र में संस्था के विभिन्न विभाग संचालित हैं। यहां का वातावरण एकदम शांत है जहां जाने पर सचमुच शांति का अनुभव होता है। मीडिया विंग कार्यक्रम में मीडिया के इतिहास, मीडिया के उद्देश्य, समाज व देश के विकास में मीडिया कितना महत्वपूर्ण है आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। दोनों ने बताया कि माउंट आबू का प्रवास उत्साहजनक और ज्ञान वर्धक रहा। उक्त कार्यक्रम में मीडिया से जुड़े देशभर के साढे चार सौ पत्रकार शामिल रहे।उन्होंने कहा स्व परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन होगा औऱ और इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय का उद्देश्य मानव को देवता बनाना है व स्वयं को सशक्त करने के लिए आज आध्यात्मिकता की आवश्यकता है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय बालोद की संचालिका बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने बताया कि मिलन समारोह में संस्था द्वारा पत्रकारों का सम्मान किया जा रहा है। पत्रकार हमारे प्रत्येक कार्यक्रमों को दिल से प्रकाशित कर एक तरह से संस्था की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र की रक्षा में पत्रकारों की बहुत बड़ी भूमिका है। पत्रकार नहीं होते तो कानून व्यवस्था भी सही नहीं रहती। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार टीकम पिपरिया, जितेंद्र साहू, दीपक यादव, सहित ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य संचालिका बी के विजयलक्ष्मी दीदी बीके सरिता दीदी, बीके नेहा बहन सहित सैकड़ो संख्या में बीके भाई बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाबा को भोग लगाकर टोली वितरण किया गया।

बॉक्स,,,,सितंबर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे पत्रकार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने माउंट आबू में मीडिया विंग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने पर अफसोस जताते हुए आगामी सितंबर माह में आयोजित मीडिया कार्यक्रम में भाग लेने माउंट आबू जाने की बातें कहीं। बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने सभी पत्रकारों से परिवार सहित चलने का आग्रह किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े भाई बहन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!