परस साहू बालोद
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि 14 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम के द्वारा गुरूर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने के कारण कुल 03 वाहनों को जब्त किया गया है। जिसमें रेत से भरी 02 हाइवा और 01 हाइवा चुनापत्थर को थाना आरक्षी केन्द्र गुरूर की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

