लीलाधर साहू गुण्डरदेही।
*दो वर्षीय भाजपा राज में महिला अपराध के मामले चिंतनीय – संगीता सिन्हा*
*कांग्रेस नेत्री संगीता सिन्हा* ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने *भाजपा के दोहरे चरित्र* और *महिला सुरक्षा* के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।
*प्रमुख आरोप:*
*1. महिला नेतृत्व पर सवाल:*
संगीता सिन्हा ने कहा कि *भाजपा ने आज तक किसी भी महिला को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया*, जबकि कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास में *पांच महिलाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष* की जिम्मेदारी दी गई है।
*2. महिला आरक्षण पर नौटंकी का आरोप:*
उन्होंने कहा कि *2023 में महिला आरक्षण अधिनियम* पारित होकर संविधान के अनुच्छेद *334(A)* में शामिल हो गया, फिर भी भाजपा ने *2024 के लोकसभा चुनाव में इसे लागू नहीं किया*। साथ ही *2011 की जनगणना* के आधार पर लागू करने की बात कहकर ओबीसी महिलाओं की भागीदारी खत्म करने का आरोप लगाया।
*3. छत्तीसगढ़ में महिला अपराध के आंकड़े:*
सिन्हा ने दावा किया कि *भाजपा सरकार बनने के दो साल में 7146 बलात्कार* की घटनाएं हुईं। यानी *प्रतिदिन 8-9 दुष्कर्म* और *हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार* की शिकार हो रही है।
*अन्य आंकड़े:*
– *2024 में 11,928 महिलाएं* एवं *2025 में 12,888 महिलाएं* लापता
– *2024 में 6,935 बेटियां* एवं *2025 में 7,959 बेटियां* लापता
– *प्रतिदिन 34 महिलाएं एवं 20 बेटियां* लापता हो रही हैं
– *राजधानी में 2026 में 31 जनवरी तक 2,100 से अधिक* महिलाएं-बेटियां लापता
*4. अंबिकापुर की घटना का जिक्र:*
उन्होंने *अंबिकापुर में वैवाहिक समारोह से लौट रही युवतियों के साथ हुए गैंगरेप* का उदाहरण देते हुए कहा कि एफआईआर में देर, मेडिकल में देरी और आरोपियों की गिरफ्तारी न होना सरकार की विफलता दर्शाता है।
*5. इतिहास का हवाला:*
सिन्हा ने कहा कि *पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी* ने पंचायती राज और नगरीय निकाय में *33% आरक्षण* लागू कराया। *2010 में मनमोहन सिंह सरकार* ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास कराया, लेकिन लोकसभा में भाजपा-विपक्ष के कारण पास नहीं हो सका।
उन्होंने *”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”* को सिर्फ चुनावी जुमला बताया और कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं एवं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि धीरज उपाध्याय ने दिया

