Skip to main content

PATRIKA24x7

श्री शनिदेव जन्मोत्सव पर विधायक ललित चंद्राकर ने की पूजा-अर्चना, कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्तों को बांटा महाप्रसाद वितरण किया।

परस साहू बालोद

*रिसाली/दुर्ग।* न्याय के देवता श्री शनिदेव जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज रिसाली स्थित डीपीएस चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

विधायक ललित चंद्राकर ने विधि-विधान से श्री शनिदेव महाराज की पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि, शनिदेव महाराज हमें सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, यही प्रार्थना है। शनि महाराज की कृपा से हमारे क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।”

*क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में सहभागिता*
डीपीएस चौक के कार्यक्रम के अतिरिक्त विधायक चंद्राकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में आयोजित शनिदेव जयंती कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी स्थानों पर शनिदेव महाराज का आशीर्वाद लिया तथा भक्तों से भेंट कर उन्हें शनिदेव जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भक्तों ने तेल, काले तिल, काले वस्त्र अर्पित कर शनिदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में “जय शनिदेव महाराज” के जयकारों की गूंज रही।

पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक ललित चंद्राकर ने अपने हाथों से सभी भक्तजनों को महाप्रसाद का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महाप्रसाद ग्रहण करने से मन को शांति एवं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर आयोजन समितियों के पदाधिकारियों ने विधायक चंद्राकर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रमों को सफल बनाने में क्षेत्र के वरिष्ठजन, महिला मंडल, युवा साथी एवं समस्त शनिभक्तों का विशेष योगदान रहा।

विधायक चंद्राकर ने सभी आयोजन समितियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों का प्रसार होता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को शनिदेव जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!