Skip to main content

PATRIKA24x7

सुशासन तिहार में उर्मिला को मिला आवास पूर्णता का प्रमाण पत्र विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के संचालन के लिए शासन का जताया आभार।

परस साहू बालोद 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गुरेदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में पहुॅची ग्राम गुरेदा की उर्मिला कंुभकार ने बताया कि आज उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हुए उनके आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र मिल गया है। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए खुशी का वो पल है, जिसके सपने वो अपने कच्चे मकान में वर्षों से देख रही थी। जो कि अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में साकार हुआ है, उन्हें वर्ष 2024 -25 में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति मिली थी, जिसके पश्चात् उन्होंने आवास निर्माण शुरू किया और समय समय पर किश्त मिलने के साथ ही अपने आवास का कार्य पूर्ण कर लिया और अब उन्हें आवास के पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।

उर्मिला ने बताया कि उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है, जिससे वे अपनी आजीविका बेहतर रूप से चला पा रही है। उसे पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सिलाई मशीन भी मिला है, जिससे वे घर पर ही सिलाई का कार्य करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर पा रही है। इसके साथ ही प्रतिमाह महतारी वंदन योजना का भी लाभ उसे प्राप्त हो रहा है। उर्मिला ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। शिविर में आज संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ सुनील चंद्रवंशी की उपस्थिति में ग्राम गुरेदा की उर्मिला सहित चंदुलाल और घसिया बाई को भी आवास पूर्णता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!