Skip to main content

PATRIKA24x7

जनजातीय गरिमा उत्सव के दूसरे दिन संतृप्ति शिविर एवं वृक्षारोपण अभियान का हुआ आयोजन।

परस साहू बालोद 

जनजातीय गरिमा उत्सव के दूसरे दिन आज संतृप्ति शिविर एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आज आदि सेवा केंद्रों पर संतृप्ति शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। इस दौरान हितग्राहियों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदन योजना के आवेदन एवं नए जनधन खाता, जाति प्रमाण पत्र एवं किसान क्रेडिट कार्ड आदि से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही सेवा केंद्रों और ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय नागरिकों ने पौधे रोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!