Skip to main content

PATRIKA24x7

विश्व रक्तदाता दिवस पर महामहिम राज्यपाल ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं का किया सम्मान।

परस साहू बालोद 

*रक्तदान महादान*

लोकभवन से गूंजा मानवता और सेवा का संदेश

बालोद जिले के रक्त वीर दिलीप कौशिक राज्यपाल के हाथों से सम्मानित।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा लोकभवन, रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंडप में विश्व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष रमेन डेका थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने की।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 130 स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उनके उत्कृष्ट मानवीय योगदान, सेवा भावना तथा समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में बालोद जिले से सर्वाधिक स्वैच्छिक रक्त दान का करने वाले दिलीप कौशिक को सम्मानित किया गया।

प्रदेश भार से लगभग 138 से अधिक रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए महामहिम राज्यपाल रमेन डेका जी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। रक्तदाता किसी अपरिचित व्यक्ति के जीवन को बचाकर समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और प्रत्येक स्वस्थ नागरिक का नियमित रक्तदान अनेक परिवारों के लिए जीवन की आशा बन सकता है। महामहिम ने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन तोमन साहू ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा का सतत प्रयास है कि प्रदेश में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके निस्वार्थ योगदान से प्रतिवर्ष हजारों लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक दायित्व एवं मानवीय कर्तव्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया कि स्वैच्छिक रक्तदान केवल एक स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण का सशक्त माध्यम है। रक्तदान के माध्यम से हम न केवल किसी का जीवन बचाते हैं, बल्कि एक संवेदनशील, सहयोगी और जागरूक समाज के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के सचिव डॉ. रुपोल पुरोहित द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने महामहिम राज्यपाल महोदय, सभी विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित रक्तदाताओं, रेडक्रॉस पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रेडक्रॉस का सतत संकल्प है।

विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह समारोह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक प्रेरणादायी अभियान भी था। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वैच्छिक रक्तदान को अपने सामाजिक दायित्व का हिस्सा बनाकर मानवता की इस महान सेवा में सहभागी बनें।

“रक्तदान जीवनदान है — आपका एक निर्णय किसी के जीवन की नई शुरुआत बन सकता है।”

बालोद जिले के रक्त वीर दिलीप कौशिक को रक्त दान उत्कृट कार्य करने पर राज भवन में राज्य पाल द्वारा सम्मानित होने पर राज्य चेयर मैन तोमन साहू जिला चेयर मैन ड्रा प्रदीप जैन वाइस चेयर मैन कमला वर्मा कोषाध्यक राम देशमुख जिला अधिकारी सुरेश देशमुख सह अधिकारी शैलेन्द्र सोनवानी अरुण साहू शशी कला देशमुख सुरेश निर्मलकर शरद ठाकुर सीमा सोरी एंनुका सर्वा कदमनी यादव मोहन धाकड़ संजय बंजारे ह्यूमन साहू सौरभ शर्मा चंद्रेश हिरवानी आदित्या पिपरे किशोर साहू चंद्रा प्रकाश गांधी महावीर तातेड अंचल साहू प्रेम चंद छिरसागर लेख राम साहू रघुनंदन गैंगबोइर मोना टूवानी राधा कौशिक आदि सम्मिलित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!