Skip to main content

PATRIKA24x7

नार्थ जोन क्षेत्रांतर्गत विशेष अभियान चलाकर की गई मुसाफिरों की चेकिंग।

परस साहू बालोद 

अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी हेतु पुलिस उपयुक्त(नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देशन में नार्थ जोन के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी , पंडरी तथा खम्हारडीह के थाना प्रभारियों एवं उनके स्टाफ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत व्यापक मुसाफिर चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा गई है। पुलिस टीम द्वारा बाहरी घूमन्तु व्यक्तियों, डेरे एवं अस्थायी रूप से निवास कर रहे लोगों की चेकिंग की गई। साथ ही बाहरी गिरोहों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्यवाही की गई है।

चेकिंग के दौरान बाहरी व्यक्तियों से क्षेत्र में आने का कारण, अन्य राज्यों एवं जिलों में उनके आवागमन एवं संभावित आपराधिक संलिप्तता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्रों का सत्यापन कर आवश्यक अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त समस्त व्यक्तियों का पृथक से एस.एस. रोल तैयार कर आवश्यकतानुसार चालान एवं तहरीर की कार्यवाही भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!