परस साहू बालोद
आज भारतीय जनता पार्टी मंडल करहीभदर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आने वाले दिनों में शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली बैठकों की रूपरेखा तय की गई तथा संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आगामी दिनों में संजारी बालोद विधानसभा के प्रभारी दीपक मस्के के मंडल करहीभदर आगमन को लेकर पूर्व तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक एवं मंडल के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नरेंद्र मोदी जी के स्वर्णिम 12 वर्ष – प्रगति पथ कार्यक्रम, शक्ति केंद्र टीम सत्यापन एवं बूथ समिति सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारियों को कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से जिले के महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, मंडल प्रभारी प्रेम साहू, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू सहित दिनेश सिंहा, देवधर साहू, गणेश साहू, मनीष गांधी, प्रदीप साहू, चित्रसेन साहू बीरेंद्र साहू युवराज साहू थानसिंह भानु साहू कृष्ण वर्मा ठंडेश्वर साहू चंद्रभान बृजेश साहू देवेंद्र पाल संजय सिन्हा कृपा साहू दीपक साहू श्रवण देवांगन कौशल साहू पूनम साहू एवं संजय साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

