PATRIKA24x7

// मादक पदार्थ गांजा 05 किलो 136 ग्राम कीमती 50,000 रुपए व ई रिक्शा सीजी 04 पीजी 4922 कीमती ₹50000 जप्त किया गया //

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

//अपराध क्रमांक 185/2025 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट //

//दोनों आरोपी आदतन बदमाश//

उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारों पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहे दो आरोपियो को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किः- दिनांक 08.05.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि महाराजबंद तालाब ठाकुर देव मंदिर के पास पुरानी बस्ती में एक नीले रंग का ई-रिक्शा के पीछे बैठे व्यक्ति उम्र करीबन 20 से 25 वर्ष दुबला पतला,जो सफेद स्लेटी रंग का बंगाली व पजामा पहना है, एवं सामने बैठे व्यक्ति उम्र करीबन 42 से 48 वर्ष जो मोटा है जो स्लेटी कलर का बंगाली एवं सफेद रंग का पजामा पहना है। जो अपने पास सफेद रंग के बोरी में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा हैं,

कि सुचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सुचना देकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के रेड कार्यवाही हेतू घटना स्थल पर पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए दो व्यक्ति ई रिक्शा में बैठे थे जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किए किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहे। तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे से ई रिक्शा क्रमांक सीजी 04 पीजी 4922 में अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ कुल 05 किलो 136 ग्राम रखे मिला आरोपियों को विधिवत दिनांक 08.05.2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कार्यवाही में निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, सउनि डालेश्वर सिंह ठाकुर, आरक्षक 1933. भुनेश्वर ठाकुर, आरक्षक 619 अनिल चंद्राकर,आरक्षक 583 धनेश्वर बांधे, आरक्षक 2794 बी. महेश्वर राव, आरक्षक 2403 भानुप्रताप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!