PATRIKA24x7

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनरल परेड की सलामी ली जाकर किया गया परेड का निरीक्षण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*जनरल परेड में भारत एवं पाकिस्तान के मध्य युद्ध की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एस.डी.आर.एफ की सिविल एक्शन टीम द्वारा दिया गया प्रशिक्षण*

आज दिनांक 09.05.2025 को पुलिस लाईन रायपुर में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई। जनरल परेड में जिला रायपुर के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना/लाईन/यातायात/डॉग स्वायड/एम टी शाखा के अधिकारी/कर्मचारी सहित विशिष्ट व्यक्तियों के निवास स्थल में लगे गार्ड कमाण्डर सम्मिलित थे।

सलामी पश्चात् जनरल परेड के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण करने के साथ ही एम.टी. शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अच्छी वेश भूषा धारण करने वाले *33* अधिकारी/कर्मचारी के उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कार एवं निर्धारित वेश भूषा संतोषजनक न पाये जाने वाले अधि०/कर्म को चेतावनी दिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कम्पनी कमाण्डरों को आवश्यक दिशा निर्देश व समझाईश देने के साथ ही समस्त अधि./कर्म. को अनुशासित रहने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात् बिना किसी सूचना के कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहने वाले *27* कर्मचारियों की ओ. आर. पेशी लिया जाकर प्रकरण का निराकरण भी पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में किया गया एवं *07* अधिकारियों/कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गयी।

इसके साथ ही भारत एवं पाकिस्तान के मध्य युद्ध की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए *सिविल एक्शन टीम एस.डी.आर.एफ.* के द्वारा जनरल परेड में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को *युद्ध के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियां जैसे – आपातकालिन सायरन बजने पर, आगजनी की घटना घटित होने पर, प्राथमिक उपचार, घायलो की मदद करना एवं अन्य किसी भी कंटिन्जेसी से निपटने के लिये प्रशिक्षण दिया गया।*

*जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चित डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. ममता देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात(प्रोटोकॉल) डॉ. अनुराग झा, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन झा(भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू रूची वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू नंदीनी ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केशरी नंदन नायक, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीस सारथी, थानों के थाना प्रभारीगण, सशस्त्र बल कम्पनियों के कम्पनी कमाण्डरों सहित कुल 215 अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!