PATRIKA24x7

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने ली संगठनात्मक बैठक अंजोरा एवं अंडा-निकुम मंडल में।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तीनों सेनाओ का मैं हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि भारत से मान सम्मान आपने बढ़ाया – विजय बघेल
शासन की योजनाओं को जन जन तक हमें पहुंचना है – ललित चंद्राकर।

भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष का संगठनात्मक मंडल दौरा कार्यक्रम दुर्ग जिला संगठन में अनवरत जारी है इसी कड़ी में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंजोरा मंडल एवं अंडा निकुम मंडल में बैठक संपन्न हुई आयोजित बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू जागेश्वर साहू मंत्री आशीष निमजे दीपक चोपड़ा कार्यालय मंत्री मनोज सोनी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन मंडल भाजपा अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, लिकेश्वर देशमुख, युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता परिश्रमी और मेहनतकश है राष्ट्रवादी विचारधारा प्रत्येक कार्यकर्ताओं भरा हुआ है हर कार्यकर्ता संगठन को लेकर सदैव सजग रहता है आप सभी ने अथक परिश्रम से दुर्ग में इतिहास रचा वह भी विपरीत परिस्थितियों में सांसद विजय बघेल ने आगे कहा कि देश के वर्तमान हालात से आप सभी भली भांती रूप से वाकिफ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी जिसकी परिणीति पाकिस्तान को हमारी तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिए और दे रहे हैं मै संपूर्ण दुर्ग लोकसभा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीनों सेना के प्रमुखो एवं सेना के जवानों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि आप लोगों के कारण आज हम सभी सुरक्षित हैं मैं इस सभागार में उपस्थित आप सभी से आग्रह करता हूं भगवान से प्रार्थना करें कि हमारे सेना के जवानों की रक्षा करें उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचे।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर कार्यकर्ता अपने आप में बहुमूल्य है आप सभी के पूर्व की कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को फेंकने के लिए पूरे 5 साल तक मेहनत किया प्रदेश में भाजपा की सरकार वापस लाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में विभिन्न जनहित कार्य योजनाओं के माध्यम से हम जन मानस का जीवन में सुधार आया है और वर्तमान हमारे सरकार होने के नाते हम सभी का दायित्व बनता है कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान हो उसका चिंतन करते हुए योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने में हमें सहयोग करना है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा हमारे देश के टूरिस्ट को जान से मार दिया देश के हर नागरिक के मन में आक्रोश था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आम जनमानस की मनसा को समझते हुए पाकिस्तान के ऊपर देश की सेना को हमला करने की खुली छूट दे दी प्रदेश की सेना अपना कार्य बखूबी कर रही है हम सभी को देश के सेना का मनोबल बढ़ाने का कार्य करना है ताकि वे देश की सेवा करते रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देश में उपजा गम और गुस्सा बुधवार सुबह नए जज्बे के रूप में दिखा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वादे को निभाया है। पूरा छत्तीसगढ़ सेना के जवान इसी तरह आगे बढ़कर बदला लेते रहें, जिससे ऐसी घटना दोबारा न घटे। पहलगाम आतंकवादी हमले में त्वरित न्याय दिलाने वाले देश के बहादुर सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्प का एक शक्तिशाली प्रतीक है।

सैनिकों का साहस हमारी संप्रभुता की रक्षा करता है और हर भारतीय माँ की गरिमा को बनाए रखता है, जो गर्व और स्वतंत्रता के साथ सिंदूर लगाती हैं। ऑपरेशन का नाम सिंदूर देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सिन्दूर मिटाकर पहलगाम के नरसंहार पर अट्टहास करने वाले आतंकी नरपिशाचों और पाकिस्तान को यह दिखा दिया कि वह चुप बैठने वालों में से नहीं है। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान को जवाब दिया, उसने हमारा भरोसा कायम रखा है। प्रधानमंत्री और सेना ने देश की जनता का दर्द समझा।

आप सभी संगठन के सुलझे हुए कार्यकर्ता में आप सभी ने संगठन के सारे कार्यों का निष्पादन ईमानदारी से पूर्ण किया संपादित नगर निगम चुनाव एवं त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में हमने के ऐतिहासिक जीत प्राप्त की यह सब आपके के कारण ही संभव हो पाया पूर्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और पूरा सरकार यही से चलती है उसे विपरीत परिस्थिति में आप सभी ने संगठन के कार्यों को साथ-साथ उपस्थिति दर्ज की प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया भारतीय जनता पार्टी विशुद्ध रूप से राजनीतिक पार्टी है और चुनाव लड़ना हमारा मुख्य दायित्व है अन्य पार्टियों से डिफरेंट है लगातार संगठन गतिविधियां हमारे यहां जारी रहती है मैं आप सभी से आग्रह करूंगा संगठन के कार्यों का संपादन करें और देशहित में जो भी कार्य हमें करने की आवश्यकता होगी उसके लिए तत्पर रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!