गुण्डरदेही।
छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के आदेशानुसार, माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह जी पटेल के नेतृत्व में आयोजित गौ ग्राम जनजागरण यात्रा 2025 संपूर्ण छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
इसी तारतमय में महावीर गौशाला बालोद के द्वारा भी यह यात्रा आयोजित की जा रही है। *इस यात्रा का उद्देश्य गांव गांव में गौ पालन ,गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना ,गोपालन का महत्व, गौ आधारित जैविक कृषि, पंचगव्य चिकित्सा, जैविक कृषि एवं सनातन धर्म मैं गौ माता की महत्ता का प्रचार प्रसार मुख्य रूप से रहेगा।
उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नानुसार रहेगा।
*प्रथम दिवस*
13/05/2025 सुबह 09बजे
यात्रा का प्रारंभ शिव मंदिर पुराना बस स्टैंड बालोद में रथ का स्वागत, एवं महा आरती के साथ प्रारंभ होगा। *इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू के कर कमलों द्वारा किया जाएगा ।*
*#प्रथम दिवस रथ यात्रा प्रभारी श्री राज सोनी एवं मुकेश जैन रहेंगे ।#*
@यात्रा प्रारंभ- ग्राम बघमरा मेढकी ओरमा जगन्नाथपुर सकरा घुमका होते हुए बालोद आएगी अंत में गोपूजन के साथ यात्रा प्रथम दिवस संपन्न होगा।@
*द्वितीय दिवस*
14/05/2005 प्रातः 8:00 बजे।
*रथ यात्रा प्रभारी -धीरज उपाध्याय एव समीर गुप्ता ।*
यात्रा प्रारंभ ग्राम हीरापुर झलमला, परसोदा भेड़िया नवागांव, लाटाबोर्ड पड़कीभाट होते हुए बालोद महा आरती के साथ द्वितीय दिवस का समापन होगा।
*तृतीय दिवस*
15/05/2025 समय प्रातः 8:00 बजे
*रथ यात्रा प्रभारी छोटेलाल चंद्राकर एवं विनय सोनी।*
रथ यात्रा का प्रारंभ ग्राम सिवनी झलमला जामगांव जगतरा जमरूआ करहीभदर, मुजगहन निपानी सोहतरा होते हुए बालोद जिला मुख्यालय वापस आकर शिव मंदिर प्रांगण में महा आरती के साथ अतिथि गणों के द्वारा समापन किया जाएगा।
इस अवसर पर गौशाला के समस्त सदस्य गण गो शाला के अध्यक्ष समीर गुप्ता,सचिव विनय सोनी ,पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, छोटे लाल चंद्राकर, तरुण बढ़तिया,धीरज उपाध्याय,राज सोनी, संतोष कृदत,बसंत शर्मा , विकास जैन , ज्ञानचंद जी चोपड़ा, जितेंद्र सोनी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
10 बजे बघमरा
10.30 बजे मेडकी
11.00बजे ओरमा
11.30 बजे खारथुली
12.00 बजे सुन्दरा
12.30 बजे जगन्नाथपुर सांकरा