Skip to main content

PATRIKA24x7

गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम चिचबोड़ में रविवार रात्रि को मामूली विवाद को लेकर 19 वर्षीय युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

रनचिरई पुलिस द्वारा घटना के तत्काल बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल आठ आरोपियों ने चाकू एवं कड़ा से वर्कर युवक की हत्या की थी। जिसमें से 5 लोग नाबालिग है।

आपको बता दें कि ग्राम चिचबोड़ के ठाकुर परिवार के यहांरविवार की रात को बसंतपुर राजनांदगांव से बारात आई हुई थी। इस शादी के दौरान बाराती बनकर आए एक युवक का डीजे में डांस के दौरान मोबाइल गुम गया था। जिसे पहले बाजा बजाने वालों ने पाया था। फिर बाद में उसे बिलासपुर जिला निवासी युवक राम प्रसाद रखा हुआ था। जो कि लड़की पक्ष से उसके भाई का दोस्त होने के नाते में शादी में आया था। जिससे मोबाइल के मालिक लक्ष्य ने मोबाइल मेरा है कहकर कर वापस मांगा।

इस पर मृतक युवक द्वारा मोबाइल दे रहे हैं तो कुछ खर्चा पानी के लिए पैसा दो कहा गया। इसके बाद आक्रोशित मोबाइल मालिक सहित उनके अन्य साथियों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना में शामिल पांच नाबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन को जेल भेजा गया है तो पांच नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

चाकू बाजी की घटना बारात के दौरान नहीं बल्कि बारात समाप्त होने के बाद दूसरी जगह पर मटिया जाने के मार्ग पर मोबाइल वापसी के दौरान हुआ था। गांव में चर्चा है कि दूल्हे के एक रिश्तेदार द्वारा मोबाइल पाए हुए व्यक्ति राम प्रसाद को गोपनीय तौर पर ₹500 खर्च के लिए दिया गया था।

मोबाइल के मालिक युवक और उनके साथी पैसे की डिमांड रखने से गुस्सा गए और इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति रही। ग्रामीणों ने बारातियों को घेर रखा था और यह मांग की जा रही थी कि जो भी चाकू बाजी करके फरार हुए हैं, उन्हें वापस लाया जाए। पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शादी संपन्न कराई गई। इधर चाकू बाजी से घायल युवक को गुण्डरदेही अस्पताल भर्ती कराया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना के कुछ घंटों के भीतर ही थाना रनचिरई पुलिस द्वारा आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो से स्टील का चाकू व लोहे का कड़ा बरामद हुआ है। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालको को पूरी छानबीन के बाद ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!