PATRIKA24x7

भाजपा मंडल अर्जुन की कार्यकारिणी घोषित रोशन अमृत,गुमान यादव होंगे महामंत्री।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

अर्जुंदा – गुरुवार देर शाम जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पश्चात प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन सहाय के अनुमोदन के बाद भाजपा मंडल अर्जुन्दा के अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता की कार्यकारणी का विस्तार हो गया।उपाध्यक्ष हेतु युगल बोरकर,सरिता ठाकुर,दौलत देशमुख,संजय साहू को दायित्व सौंपा गया।वही महामंत्री हेतु वरिष्ठ नेता रोशन अमृत व युवा पार्षद गुमान यादव को कमान सौंपी गई कोषाध्यक्ष हेतु प्रदीप साहू व मंत्री का दायित्व दानेश्वर साहू,सावित्री शर्मा, त्रिवेणी सिन्हा, नेम बाई साहू को दायित्व सौंपा गया।

वही पवन सोनबरसा, खिलेश्वरी साहू ,नोखेराम बेलचंदन, पालेश्वर देशमुख, राम मंडले, बृजेश सोनी ,भुनेश्वर साहू, होमलाल साहू ,संतराम पटेल, सोमन निषाद, लेखनारायण तिवारी, मुकेश जैन, देवेंद्र यादव,परमानंद देवांगन, फ़गवा निर्मलकर ,निलेश साहू, कमलेश ठाकुर, वीरेंद्र देवांगन, संतोष ताराम,छबीलाल कोर्राम, गायत्री ठाकुर, रूपा देवांगन ,पूर्णानंद बेलचंदन ,गोदावरी साहू, सुरेंद्र देवांगन, मोहनी बाई हिरवानी, सुधा चौधरी ,उषा साहू ,लोकेश्वरी देशमुख ,ललिता देवांगन, रुक्मणी सोनकर, टिकेश्वरी साहू, हेमलाल विश्वकर्मा ,गीतांजलि सोनी को भाजपा मंडल अर्जुंदा में कार्यकारणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।

कार्यकारिणी घोषणा होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन एवं जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के अनुशंसा पश्चात आज भाजपा मंडल अर्जुंदा के कार्यकारिणी की घोषणा हुई है। निश्चित ही मैं जिला नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाता हूं। आने वाले समय में संगठन को मजबूत कर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ मिशन 2028 और 29 को लक्ष्य मानकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूती के साथ सक्रिय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!