PATRIKA24x7

बालोद. मंगलवार को जिले में अलग अलग जगहों पर दोपहर दो बजे करीब हत्या के मामले समाने आए है।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

पहला मामला बालोद थाना अंतर्गत ग्राम बघमरा का है जहां एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या उनके ही घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर किया।

वहीं दूसरी घटना डौण्डीलोहारा देशी शराब दुकान की है जहां दो लोगों के बिच शराब पिने की बात को लेकर विवाद हुआ और एक युवक ने विजय बघेल 40 साल निवासी राजापारा डौण्डीलोहारा की हत्या लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर कर दिया।

इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं बघमरा में महिला की हत्या के मामले की जाँच की जा रही है।

बघमरा में वृद्ध महिला की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

बालोद थाना अंतर्गत ग्राम बघमरा में 60 वर्षीय गीता बाई देवांगन की किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में उसकी बहू भी मौजूद थी लेकिन उनकी बहु को घरमें कौन आया कैसे हत्या कर दी और पता भी नही चला।

वृद्ध महिला की हत्या की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई वृद्ध की हत्या दोपहर 2 बजे के आसपास की है। हत्या की सूचना के बाद बालोद थाना पुलिस व पुलिस अधिक्षक योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश राठौर, थाना प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई। वहीं पुलिस इस मामले की बारीकी से जाँच के लिए फॉरेनसिक टीम ने भी जाँच की है। वहीं इस घटनासे गांव में सनसनी फैल गई है।

घरने रहते है चार सदस्य, दो घर से बाहर थे, घर पर सास व बहु थी मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के घर कुल 4 सदस्य रहते थे। जिसमे मृतिका गिता, उनके पति व बेटा तथा उनके बहु ही रहती है। घटना के दिन घर पर मृतिका गिता व उनकी बहु ही थी वहीं मृतिका के पति व बेटा घर से बाहर थे। अब इस मामले में बड़ा सवाल यहीं है आखिर हत्या किसने की और क्यों?की। घर में रह रही उनकी बहु को इसकी जानकारी क्यों नही हुई क्या हत्यारा इतने शातिर है जो इतनी सफाई से हत्या कर घर से चला गया।

वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया बघमरा में वृद्ध महिला की शव मिलने की खबर मिली थी। प्रारम्भिक जाँच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है मामले की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!